{"_id":"6aa68d18cbece0aad7017372","slug":"video-conveyed-message-of-environmental-conservation-by-making-clay-ganpatis-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिट्टी के गणपति बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिट्टी के गणपति बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मथुरा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम और प्रोजेक्ट मथुरा की ओर से लगातार तीसरे वर्ष पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी के गणपति कार्यशाला आयोजित की गई। नगर निगम के भूतेश्वर स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में बच्चों, युवाओं और परिवारों सहित 50 से अधिक नागरिकों ने प्राकृतिक मिट्टी से 30 से अधिक गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। अंत में प्रतिमाओं की सामूहिक महाआरती हुई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं से होने वाले जल प्रदूषण को रोकने के साथ पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों को बताया गया कि मिट्टी की प्रतिमा का घर में पानी से विसर्जन कर घुली मिट्टी का उपयोग पौधों में किया जा सकता है। प्रोजेक्ट मथुरा के सीए विपुल अग्रवाल ने कहा कि यमुना घाटों पर विसर्जन के बाद छोड़ी गई पीओपी की प्रतिमाएं आस्था के साथ पर्यावरण को भी प्रभावित करती हैं। मिट्टी के गणपति को जनआंदोलन बनाकर यमुना और प्रकृति की रक्षा का संदेश देना जरूरी है। नगर निगम के स्वच्छता विशेषज्ञ ऋषभ दुबे ने बच्चों को ऐसे आयोजनों से जोड़ने को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकार आदित्य चौधरी जामुनापारवाला ने जीवंत चित्रकारी की। तैयार कलाकृति नगर आयुक्त ओजस्वी राज को भेंट की जाएगी। नागरिकों से चिप्स आदि के प्लास्टिक पाउच अलग एकत्र कर पुनर्चक्रण के लिए जमा करने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।