{"_id":"6aa67f80c1d1765b2e06b6e9","slug":"massive-fire-breaks-out-at-jeweler-house-in-mathura-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आधी रात को सराफा के घर में लगी भीषण आग, लपटें और धुएं से मची अफरातफरी; जल गया 15 लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आधी रात को सराफा के घर में लगी भीषण आग, लपटें और धुएं से मची अफरातफरी; जल गया 15 लाख का सामान
Sun, 13 Sep 2026 04:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:18 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में शनिवार आधी रात को एक सराफा के घर में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
सराफा के घर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के बनखंडी महादेव मंदिर के पास देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्वेलर्स अजय अग्रवाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटों और धुएं के गुबार को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसा शॉट सर्किट के कारण हुआ, जिससे मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि होने से टल गई। ज्वेलर्स अजय अग्रवाल ने बताया कि रात को करीब 1:30 पहली मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया।