फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dharmendra dubey crafting statue out of wood  actor Salman Khan has also praised his work

गजब का हुनर: चंद मिनटों में लकड़ी पर तस्वीर, सलमान खान ने की तारीफ; बीटेक पास धर्मेंद्र की कला का हर कोई मुरीद

Sun, 13 Sep 2026 08:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 13 Sep 2026 08:33 AM IST
सार

बीटेक पास धर्मेंद्र अब तक शख्सियतों की तस्वीरें बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 80 किलो वजनी शीशम की लकड़ी से हनुमान जी की प्रतिमा तैयार की है। इसे तराशने में कई महीने लगे। प्रतिमा का वजन करीब आठ किलो है। इससे पहले वह लकड़ी से रामलला की प्रतिमा भी बना चुके हैं। 

विज्ञापन
Dharmendra dubey crafting statue out of wood  actor Salman Khan has also praised his work
हनुमान प्रतिमा दिखाते धर्मेंद्र दुबे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीटेक की पढ़ाई कर चुके धमेंद्र दुबे चित्रकला के साथ लकड़ी पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तराशने में माहिर हैं। लक्ष्मी नगर स्थित डहरुआ फाटक निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर चुके हैं और वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। किसी व्यक्ति को देखकर वह महज 20-25 मिनट में उसकी तस्वीर तैयार कर देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


धर्मेंद्र को वर्ष 2008 से चित्रकला में रुचि है। घर के आध्यात्मिक माहौल से उन्हें देवी-देवताओं की कलाकृतियां बनाने की प्रेरणा मिली। पिता सोमदत्त दुबे को वह अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। वर्ष 2011-12 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था। इसके बाद अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को अपनी बनाई तस्वीरें भेंट कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, मोहन भागवत, रामनाथ कोविंद, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने अभिनेता सलमान खान का रंगीन चित्र बनाया था। सलमान ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर धर्मेंद्र की कला की सराहना की थी।

कई महीनों में तराशी हनुमान प्रतिमा
धर्मेंद्र ने 80 किलो की शीशम की लकड़ी से हनुमानजी की प्रतिमा तैयार की है। कई महीनों की मेहनत से बनी प्रतिमा का वजन करीब आठ किलो है। इससे पहले वह लकड़ी से रामलला की प्रतिमा भी बना चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed