{"_id":"6a9a960b9d3a2fb7580df442","slug":"video-banke-bihari-temple-mangala-aarti-at-145-am-tonight-after-krishnas-birth-on-janmashtami-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में रात 1:45 बजे होगी मंगला आरती, जानें कैसे होंगे ठाकुर जी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में रात 1:45 बजे होगी मंगला आरती, जानें कैसे होंगे ठाकुर जी के दर्शन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती आज रात 1:45 बजे होगी। वर्ष में विशेष अवसर पर होने वाली यह मंगला आरती श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि "जिसने की मंगला, वो कभी न हो कंगला।" मंगला आरती के लिए मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। रात में होने वाली मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए ठाकुरजी के दर्शन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंगला आरती में शामिल होने और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।