{"_id":"6ac8c4fa128eabf2fe06a826","slug":"video-aadhaar-machines-to-operate-for-12-hours-a-day-for-three-days-operators-to-receive-cash-rewards-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन दिन 12 घंटे चलेंगी आधार मशीनें, ऑपरेटरों को मिलेगा नकद इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन दिन 12 घंटे चलेंगी आधार मशीनें, ऑपरेटरों को मिलेगा नकद इनाम
मथुरा। आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने वालों के लिए राहत की खबर है। सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर में 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष आधार अभियान चलाया जाएगा। तीनों आधार मशीनें सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक लगातार 12 घंटे संचालित होंगी।
सामान्य दिनों में आधार संबंधी काम सुबह आठ से शाम छह बजे तक होता है। प्रधान डाकघर में इन दिनों रोजाना 120 से 140 लोग आधार नामांकन और संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों को देखते हुए विभाग ने तीन दिनों के लिए काम के घंटे बढ़ाए हैं। इससे अधिक लोगों के आधार संबंधी कार्य निपटाए जा सकेंगे।
अभियान के दौरान तीनों मशीनों पर लगातार काम होगा। नए आधार कार्ड के साथ नाम, पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन भी कराया जा सकेगा। विभाग का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा आवेदनों का निस्तारण कर लोगों को कतार से राहत देना है। ऑपरेटरों में काम के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है। अभियान के दौरान सर्वाधिक आधार बनाने वाले ऑपरेटर को चार हजार, दूसरे स्थान वाले को तीन हजार और तीसरे स्थान वाले को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
वर्जन - लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक आधार अभियान चलाया जा रहा है। तीनों मशीनें 12 घंटे संचालित होंगी। इससे लोगों को कतार से राहत मिलेगी और आधार संबंधी कार्य समय से पूरे होंगे।
-विजेंद्र, प्रवर अधीक्षक डाक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।