{"_id":"6af429138e93e09c6307219d","slug":"video-severe-traffic-jam-in-mainpuri-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में लगा भीषण जाम, पुलिस का विशेष प्लान भी हुआ फेल; रेंग-रेंगकर निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में लगा भीषण जाम, पुलिस का विशेष प्लान भी हुआ फेल; रेंग-रेंगकर निकले वाहन
भाईदूज के त्योहार पर बहनों और भाइयों को सफर के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां बसों और ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ी, वहीं निजी वाहनों से निकले लोगों को शहर में भीषण जाम से जूझना पड़ा। ईशन नदी तिराहा, आगरा रोड, करहल चौराहा और भावत चौराहे समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भाईदूज मनाने के लिए निकले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। यातायात विभाग ने त्योहार पर जाम से निजात दिलाने के लिए विशेष प्लान तैयार किया था, लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ते ही व्यवस्था धराशायी हो गई। ईशन नदी तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाए जाने के बावजूद फुलकी की ओर जाने वाले दोनों रास्तों और आगरा रोड पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए। जाम की सूचना पर सीओ दीपशिखा सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी चौराहे पर जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। तत्काल यातायात व्यवस्था सुचारु कराई जाए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को एक-एक करके रास्ता दिलाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया। हालांकि, वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।