Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Threat to blow up Gwalior High Court; UP ATS nabs suspect

एमपी: ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी एटीएस ने संदिग्ध को दबोचा; लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

Wed, 11 Nov 2026 12:18 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। जांच एजेंसियों को उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। 

विज्ञापन
Threat to blow up Gwalior High Court; UP ATS nabs suspect
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, ग्वालियर खंडपीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। यूपी एटीएस ने धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्वालियर हाईकोर्ट को भेजा गया संदेश भी शामिल है। इस ई-मेल में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


यूपी ATS ने संदिग्ध को पकड़ा, लैपटॉप में मिले कई धमकी भरे ई-मेल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद मामले में नया मोड़ आया है। संदिग्ध के लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के दौरान कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्वालियर हाईकोर्ट को भेजा गया धमकी भरा संदेश भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में संदिग्ध ने ई-मेल बेचने की बात कही है। ऐसे में जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हाईकोर्ट को धमकी भरा संदेश उसी ने भेजा था या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल किया। फिलहाल उसकी भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के साथ दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी धमकी
दरअसल, ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। ई-मेल में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।
संदेश में कॉन्सर्ट के मंच को आईईडी से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस और भोपाल एसटीएफ सक्रिय हो गई थीं। एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर के साथ जजों के बंगलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

ग्वालियर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में
यूपी एटीएस की कार्रवाई के बाद ग्वालियर पुलिस ने भी मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी जयराज कुबेर के मुताबिक, हाईकोर्ट के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जानी थी।

पुलिस अब धमकी भरे ई-मेल के स्रोत, संदिग्ध के ई-मेल नेटवर्क और इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी भेजने के पीछे क्या मकसद था और क्या इसके लिए किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।


जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल
ग्वालियर हाईकोर्ट और इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए संदिग्ध से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि धमकी भरे संदेश भेजने में संदिग्ध की सीधी भूमिका थी या उसके ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed