{"_id":"6af3cd25cb3bdb735902db40","slug":"new-car-bought-on-dhanteras-turns-fatal-two-brothers-and-their-cousin-die-in-expressway-crash-2026-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अचानक सब खत्म: धनतेरस पर खरीदी नई कार बनी काल, दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की मौत; भयानक हादसे में गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अचानक सब खत्म: धनतेरस पर खरीदी नई कार बनी काल, दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की मौत; भयानक हादसे में गई जान
Wed, 11 Nov 2026 07:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:53 AM IST
सार
आगरा के राहुल नगर निवासी दो सगे भाइयों और उनके मौसेरे भाई की इटावा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। धनतेरस पर खरीदी नई कार से सभी पूजन के लिए गांव जा रहे थे, तभी कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन
नई कार बनी काल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए हादसे ने राहुल नगर के दो भाइयों की जिंदगी का दीपक हमेशा के लिए बुझा दिया। पुलिस ने हादसे की खबर दी तो घर में कोहराम मच गया। जहां घर में दीपोत्सव का उल्लास था, वहां एक पल में मातम पसर गया। परिजन के करुण क्रंदन ने लोगों की आंखें नम कर दीं। दोनों भाई दो सप्ताह पहले खरीदी कार का पूजन करने के लिए पैतृक गांव जा रहे थे।
Trending Videos
परिवार के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकास (24), मोहित और गोविंद की मौत हो गई जबकि हरिओम (32), हिमांशु (8) और रोहताश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजन को फोन पर दी। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। आसपास के लोग पहुंच गए। इटावा के लिए भी घर के सदस्य रवाना हो गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को आगरा लाया जाएगा। परिजन का कहना था कि दिवाली पर परिवार में खुशी का माहौल था। कार का पूजन कराने के बाद सभी को जल्दी वापस आना था। तभी हादसे की जानकारी मिली।
परिवार की महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मृतकों के मासूम बच्चे
गोविंद की शादी डेढ़ साल पहले खुशी से हुई थी। उसका 9 महीने का बेटा वंश है। परिजन ने पत्नी को गोविंद की मौत की जानकारी नहीं दी। वह यही सोच रही थी कि पति घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। पत्नी को परिवार के लोग संभाल रहे थे। मोहित की शादी नहीं हुई थी। वहीं मौसेरे भाई विकास की शादी डेढ़ साल पहले रिया से हुई थी। उसकी चार महीने की बेटी है। मोहित के मामा के बेटे जीतू ने बताया कि दोपहर एक बजे सभी से बात हुई थी। तब उन्होंने एक्सप्रेस वे पर चलने की बात कही थी। बाद में पुलिस ने हादसे की जानकारी दी।

मोहित का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीमार हैं पिता, 15 दिन पहले अस्पताल से मिली थी छुट्टी
शारदा विहार, बोदला निवासी परशुराम सब्जी बेचने का काम करते हैं। वह किराये के मकान में रहते हैं। उनके तीन बेटे मोहित, हरिओम और गोविंद थे। वहीं तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी काजल औरैया में रहती है। परशुराम बीमार रहते हैं। उनको लकवा मार गया था। इस पर बेटों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 15 दिन पहले ही उन्हें छुट्टी मिली थी। रिश्तेदार घर आए तो पिता को यह नहीं बताया कि हादसे ने दो बेटों को उनसे छीन लिया।

विकास का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौत खींच ले गई दो किमी आगे
हादसे का शिकार हुए नई कार लेकर मोहित और उसका भाई गोविंद बिधूना के पटना गांव स्थित पैतृक गांव व चौबिया के लोकपुरा गांव घूमने जाना चाहते थे। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि सभी चौपला कट से उतरकर पहले लोकपुरा गांव जाना चाह रहे थे, फिर अचानक मन बदल गया और लौटते में आने की बात सोचकर सीधे बिधूना के लिए निकल रहे थे।