{"_id":"6af96a4b1fa95aa80f0764c2","slug":"video-sanitation-in-disarray-at-women-hospital-in-mainpuri-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:मैनपुरी में महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी, गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:मैनपुरी में महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी, गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर मरीज
महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संचालित सौ शैया अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। अस्पताल के प्रथम और द्वितीय तल पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़ेदान के बाहर कचरा बिखरा पड़ा है तो दीवारों पर भी गंदगी के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों और उनके तीमारदारों के स्वास्थ्य पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल के प्रथम तल पर मरीजों और तीमारदारों के बैठने वाले स्थानों के आसपास भी गंदगी फैली हुई है। इतना ही नहीं, इस्तेमाल किया जा चुक मेडिकल दस्ताने भी खुले में पड़े मिले। यह स्थिति अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण के इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं द्वितीय तल पर भी सफाई व्यवस्था का यही हाल है। तीसरे तल पर स्थित वार्ड में महिलाओं के पीने के पानी के लिए वॉश बेसिन लगाया गया है, लेकिन इसकी हालत इतनी खराब है कि महिलाएं यहां पानी पीना तो दूर, हाथ धोने से भी कतराती हैं। अस्पताल में आने वाली महिलाओं को बेहतर इलाज के साथ स्वच्छ वातावरण मिलना भी जरूरी है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते परिसर में गंदगी पसरी हुई है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठते नजर नहीं आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।