{"_id":"6b0182a5a42f7f72c50b560c","slug":"video-newlywed-woman-dies-under-suspicious-circumstances-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बेड पर मिली लाश; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बेड पर मिली लाश; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अनियां में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव नगला अनियां निवासी श्वेता(20) पत्नी तेजप्रताप का शव शनिवार सुबह घर में बेड पर पड़ा मिला। सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतका के भाई सचिन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 13 फरवरी को हुई थी और वह करीब सात माह की गर्भवती थी। बीती रात बहन ने अपने चाचा को फोन कर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर बहन का शव बेड पर पड़ा मिला। पास में साड़ी और कुर्सी रखी हुई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।