{"_id":"6aba7bb403c5edfb9302f09c","slug":"video-congress-protests-against-chief-election-commissioner-in-mainpuri-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मैनपुरी में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के भीतर कथित तौर पर अभूतपूर्व मतभेद सामने आए हैं। 10 महीनों में निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निर्णयों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी सांविधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल गंभीर हैं। निवर्तमान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस संबंध में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले ही सवाल उठा चुके हैं। शहर अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान रमेशचंद्र वर्मा, विनीता शाक्य, पीसी चतुर्वेदी, अजय दुबे, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, भीमसेन कठेरिया, अरविंद यादव, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।