{"_id":"6abe572987dc1a58fb0eeadc","slug":"video-bjp-workers-welcomed-sankalp-yatra-by-showering-flowers-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया संकल्प यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया संकल्प यात्रा का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों के उपलक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक रैली का गुरुवार को मैनपुरी के कुसमरा में स्वागत किया गया। जनपद में जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। यादव नगर चौराहे पर चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया उर्फ राजाबाबू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधारण जीवन जीते हुए प्रदेश से लेकर देश तक जनसेवा का कार्य किया है। उनका सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर ओमजी दुबे, विशाल वाल्मीकि, प्रदीप तिवारी, विनय शुक्ल, विनोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।