फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Betrayal in love... from accident to murder.

Mainpuri News: प्यार में धोखा... हादसे से हत्या

Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Betrayal in love... from accident to murder.
फोटो10 पुलिस की गिरफ्त में सुमन का हत्यारेापी। संवाद
मैनपुरी। प्रेमी ने शक होने पर प्रेमिका को प्यार में धोखा दिया और हादसा दिखाकर हत्या कर दी। पुलिस भी पहले मामले में प्रेमिका की मौत हादसा मान रही थी। जब गुत्थी सुलझी तो सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन


चंदाई-औंछा-लखौरा मार्ग पर एक महिला की संदिग्ध मौत हुई थी। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह हादसा नहीं था, बल्कि विवाहिता महिला की हत्या प्रेमी ने शक में की थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर थाना क्षेत्र के गांव चंदाई के पास औछा-लखौरा मार्ग पर एक अनियंत्रित वैन की टक्कर से विवाहिता सुमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस पहले इसे एक सामान्य हादसा मान रही थी। मृतका के भाई शिशुपाल निवासी टीकराहार ने प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि बहन की हत्या अरविंद उर्फ डंकू निवासी गांव चंदाई ने की है। पुलिस ने जब मामले में गहनता से जांच की तो हत्या की अहम जानकारियां हाथ लगीं।
विज्ञापन


इस पर आरोपी अरविंद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने में उससे पूछताछ की तो पहले तो वह इसे हादसा बताता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ होने पर वह टूट गया। उसने बताया कि सुमन के साथ पिछले 10-12 वर्षों से प्रेम संबंध थे। उसे शक हो गया था कि सुमन किसी और के संपर्क में है और उसे धोखा दे रही है। इसी शक ने ईर्ष्या का रूप ले लिया, उसने सोचा कि वह सुमन को मार देगा। 25 सितंबर को जब सुमन मार्ग से गुजर रही थी, तब अपनी वैन से उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त वैन के साथ मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए प्रेम संबंधों में उपजे शक को हत्या की वजह बताया है।

अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed