{"_id":"6abeaf7798e446ae680beb5b","slug":"service-road-to-be-made-pothole-free-4491-lakh-to-be-spent-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-167840-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सर्विस रोड होगी गड्ढा मुक्त, 44.91 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सर्विस रोड होगी गड्ढा मुक्त, 44.91 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
मैनपुरी। निचली गंग नहर की सर्विस रोड को गड्ढा मुक्त करने के लिए कुल 44.91 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने दी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्य मैनपुरी प्रखंड निचली गंगा नहर के तहत किया जाएगा। पहले चरण में निचली गंग नहर कानपुर शाखा के किमी 5.620 से 10.900 तक सर्विस रोड के गड्ढा मुक्त का कार्य होगा। इस पर 15.66 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह कार्य नहर के महत्वपूर्ण खंड को कवर करेगा। दूसरे चरण में निचली गंग नहर के किमी 89.500 से 99.366 तक सर्विस रोड के गड्ढा मुक्त का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 29.25 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इन कार्यों से नहर की सर्विस रोड की स्थिति में सुधार आएगा। नहर की सर्विस रोड का उपयोग सिंचाई विभाग के कर्मचारी करते हैं। यह रोड नहरों के रखरखाव और निरीक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।