फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers created a ruckus at the new wholesale market.

Mainpuri News: नवीन मंडी में किसानों ने किया हंगामा

Fri, 02 Oct 2026 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers created a ruckus at the new wholesale market.
मैनपुरी। नवीन मंडी परिसर में बृहस्पतिवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने दोपहर दो बजे के बाद मंडी में फसलों की खरीद बंद करने की अफवाह फैला दी। इस पर किसान आक्रोशित हो उठे। दर्जनों किसान एकत्र होकर मंडी के मुख्य द्वार पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। किसानों का कहना था कि समय सीमा तय होने से दूर-दराज से आए लोगों का माल बिकने से रह जाएगा, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मंडी के सचिव मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के लिए समय की कोई पाबंदी या सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अत्यधिक आवक होने के कारण मंडी परिसर और मुख्य मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन रही थी। यातायात को व्यवस्थित और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से केवल कुछ समय के लिए मुख्य गेट को बंद किया गया था। इसके बाद ही किसान शांत हुए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed