फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth attacked with intent to kill over dispute regarding fallen bike

Mainpuri News: बाइक गिरने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 02 Oct 2026 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill over dispute regarding fallen bike
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगरिया बाईपास रोड पर बाइक गिरने के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। कंपोजिट वाइन शॉप के संचालक और साथियों ने ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से वार कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नगला कैथ निवासी रामसुंदर 27 सितंबर की शाम सब्जी खरीदने के लिए नगरिया बाईपास रोड पर गए थे। वहां कंपोजिट वाइन शॉप के पास बाइक खड़ी कर वह फोन पर किसी से बातचीत करने लगे। तभी ठेके से निकले एक युवक ने धक्का देकर उनकी बाइक गिरा दी। जब रामसुंदर ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। ठेका स्वामी कर्मवीर अपने साथियों के साथ रामसुंदर पर ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी नीरज की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed