{"_id":"6af87b21ecc5bbb3fd0624aa","slug":"video-after-shooting-dead-the-minor-daughter-the-body-was-burnt-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाबालिग बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जलाया
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नादऊ में नाबालिग बेटी के गांव के रहने वाले एक युवक से बात करने से गुस्साए पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर शव को जला दिया। पुलिस की जांच में हत्या का राज खुला और उप निरीक्षक ने पिता सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं। उप निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गांव नादऊ में एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने और हत्या की चर्चा हो रही थी। इस पर बीट सिपाही से जांच कराई गई तो पता चला कि 17 अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे भुवनेश उर्फ शीटू अपनी 15 वर्ष की पुत्री पलक की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसी दिन शाम को उसके शव को भी जला दिया है। कुछ साथियों के साथ हत्या को छिपाने के लिए शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए हैं गांव में चर्चा शुरू हुई तो वह दिवाली से पहले ही पशु आदि बेचकर कहीं चला गया है। घटना के संबंध में गांव के राहुल से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उस दिन अपने घर के पास ही बैठा था, तभी छोटू दौड़ता आया और बोला कि पलक गिरकर घायल हो गई है। उसे अस्पताल लेकर जाना है। भुवनेश उर्फ शीटू के घर पहुंचा तो वहां कुछ महिला-पुरुष पहले से खड़े थे। शीटू की बेटी जमीन पर पड़ी थी और बहुत सारा खून बह रहा था। तब शीटू के साथ गाड़ी से लड़की को लेकर सैफई जाने लगे। करहल से आगे शीटू ने किसी से फोन पर कहा कि यदि गोली लगी हो तो सैफई में एडमिट होने में दिक्कत नहीं होगी। तो दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि एडमिट होने में दिक्कत नहीं पुलिस को सूचना दी जाएगी। तब भुवनेश ने गाड़ी लौटाकर वापस चलने को कहा था। शीटू ने गांव पहुंचने के बाद बेटी के शव को जला दिया। उसे बाद में पता चला कि शीटू ने बेटी की गोली मारकर हत्या की है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या की है। पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।