Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Major police crackdown on drug dens in Kaithal; raid conducted in Chamela Colony early this morning.
{"_id":"6af82741e7efc43465090d9a","slug":"video-major-police-crackdown-on-drug-dens-in-kaithal-raid-conducted-in-chamela-colony-early-this-morning-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चमेला कॉलोनी में सुबह-सुबह दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चमेला कॉलोनी में सुबह-सुबह दी दबिश
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार सुबह चमेला कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त रेड की। एसपी जींद के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कई थानों की पुलिस के साथ वन विभाग और बिजली निगम की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से कॉलोनी में हलचल मच गई।
अभियान में एसएचओ उचाना, सदर नरवाना, गढ़ी, सीआईए नरवाना और सिटी थाना की पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त और वांछित लोगों को निशाने पर रखते हुए विभिन्न स्थानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
हालांकि, रेड के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। मौके से दो मोटरसाइकिल, एक कार और अन्य सामान लावारिस हालत में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं संयुक्त अभियान के दौरान वन विभाग ने चोरी की लकड़ी मिलने पर 9 चालान किए, जबकि बिजली निगम की टीम ने बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं को लेकर 18 चालान किए। बिजली निगम की ओर से करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।