{"_id":"6af82866e3043cbf2e07707d","slug":"video-mandi-under-16-kabaddi-team-selected-state-championship-bilaspur-2026-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर-16 कबड्डी में मंडी की 28 सदस्यीय टीम चयनित, 22 नवंबर से बिलासपुर में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-16 कबड्डी में मंडी की 28 सदस्यीय टीम चयनित, 22 नवंबर से बिलासपुर में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:52 PM IST
Link Copied
अंडर-16 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की पुरुष और महिला टीमों का चयन कर लिया गया है। बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मंडी के 28 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित चयन ट्रायल में जिला भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग से 14 और महिला वर्ग से 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
मंडी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर और महासचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 15 नवंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास करवाया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर भी मिलेगा।
ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
खिलाड़ी गोपाल कृष्ण और कर्ण ठाकुर ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के दम पर वे अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।