{"_id":"6af8163311d3d48c5e0e635d","slug":"census-duty-for-36-of-48-employees-puts-agra-district-cooperative-bank-branches-at-risk-of-closure-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वगणना से पहले जिला सहकारी बैंक में तालाबंदी का संकट, 46 में से 36 कर्मियों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वगणना से पहले जिला सहकारी बैंक में तालाबंदी का संकट, 46 में से 36 कर्मियों की लगाई ड्यूटी
Sat, 14 Nov 2026 01:35 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:35 PM IST
सार
जनगणना 2027 के प्रशिक्षण के लिए जिला सहकारी बैंक के 48 में से 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इससे बैंक की 16 शाखाओं का संचालन प्रभावित होने और रबी सीजन में किसानों को खाद मिलने में परेशानी की आशंका है।
विज्ञापन
जनगणना-2027
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन की ओर से आगरा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने से बैंक की 16 शाखाओं पर तालाबंदी का संकट खड़ा हो गया है। बैंक में स्वीकृत 92 पदों के सापेक्ष चतुर्थ श्रेणी सहित कार्यरत कुल 48 कर्मियों में से 36 की ड्यूटी लगा दी गई है।
रबी सीजन में गेहूं और आलू की बुवाई के लिए खाद-बीज वितरण के बीच उत्पन्न हुए इस संकट पर बैंक प्रबंधन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्टाफ को ड्यूटी से अवमुक्त करने की गुहार लगाई है। दरअसल, जिले में बैंक की 16 शाखाएं संचालित हैं, जिनमें से हर शाखा पर अमूमन एक शाखा प्रबंधक और एक लिपिक या कैशियर तैनात है। सुरक्षा नियमों के तहत शाखा के कैश-इन-सेफ की एक चाबी लिपिक या कैशियर के पास तथा दूसरी चाबी शाखा प्रबंधक की अभिरक्षा में रहती है।
प्रशासन की ओर से अधिकांश शाखाओं के दोनों प्रमुख कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। राजामंडी, बिचपुरी, अछनेरा, जगनेर, सैंया, शमसाबाद, बाह, पिनाहट और खंदौली शाखाओं का पूरा स्टाफ जनगणना प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा बैंक मुख्यालय से सचिव वरुण यादव सहित 10 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। स्टाफ के न होने से जनगणना अवधि के दौरान बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप होने की आशंका है।
विज्ञापन
बैंक की इन 16 शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों के दैनिक लेनदेन, जमा व सावधि कार्यों के साथ-साथ जनपद की समस्त बी-पैक्स सहकारी समितियों का वित्त पोषण होता है। इन्हीं समितियों को उर्वरक और अन्य कृषि उत्पाद की आपूर्ति के लिए बैंक की ओर से आरटीजीएस का कार्य किया जाता है। नवंबर और दिसंबर माह में रबी फसलों की बुवाई चरम पर होने से किसानों को खाद की सख्त जरूरत है। यदि बैंक शाखाएं बंद रहीं, तो किसानों को खाद आपूर्ति बाधित हो सकती है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप भाटी ने बताया कि जनगणना देशहित में बेहद जरूरी है लेकिन सहकारी बैंक का संचालन खासकर ग्रामीण अंचल के किसानों के लिए बेहद अहम है। फसली सीजन के समय अगर बैंक का संचालन प्रभावित हुआ तो एक लाख से ज्यादा खाताधारक किसान और बैंक दोनों पर असर पड़ेगा। इसीलिए जिलाधिकारी से कर्मियों की ड्यूटी हटाने के लिए संपर्क किया गया है।