{"_id":"6abaa6dfa3097bcc1c0558bc","slug":"video-a-hundred-year-old-tree-suddenly-came-crashing-down-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अचानक भरभराकर गिरा सौ साल पुराना पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के बेवर कस्बे के सदर चौराहा हनुमान मठिया के पास लगा सौ साल से भी अधिक पुराना पाकड़ का पेड़ पिछले तीन दिनों हुई बरसात के चलते अचानक सोमवार देर शाम भरभरा कर गिर पड़ा। घटना में खोखा दबने से उसमें बैठे दुकानदार अशोक सक्सेना मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं बाइक से छिबरामऊ चुंगी की ओर जा रहे करुआमई निवासी कुलभूषण की बाइक पेड़ के नीचे दब गई। उन्होंने किसी तरह बाइक छोड़कर अपने आप को दबने से बचा लिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पाकड़ का पेड़ एक सौ वर्ष से भी अधिक पुराना था। सदर चौराहे के भीड़भाड़ वाले इलाके में हादसा भी हो सकता था लेकिन गनीमत रही की घटना के समय पेड़ के नीचे चपेट में कोई नहीं आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।