Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Farmers' union raises questions about the functioning of the administration and the Agriculture Department.
{"_id":"6aba55abe4e256c9ca06906f","slug":"video-mandi-farmers-union-raises-questions-about-the-functioning-of-the-administration-and-the-agriculture-department-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: किसान यूनियन ने प्रशासन व कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: किसान यूनियन ने प्रशासन व कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन जिला मंडी की बैठक में प्रशासन और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर किसानों ने खूब सवाल उठाए। जिला अध्यक्ष कर्मु राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, लेकिन तंत्र की बेरुखी के कारण किसान बदहाली के कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आवारा पशुओं, जंगली जानवरों और जहरीली घास के कारण खेती तबाह हो रही है लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारियों के पास जिले की कृषि भूमि का सटीक आंकड़ा तक उपलब्ध नहीं है। साथ ही कृषि विभाग के पास भी इसकी जानकारी नहीं है और जो करोड़ों का बजट आ रहा है वो सिर्फ शिविरों और आवाजाही पर खर्च हो रहा है। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। कर्मू राम ने स्पष्ट किया कि हिमाचल किसान यूनियन पूर्णत: गैर राजनीतिक संगठन है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार किसी भी दल की हो, संगठन हमेशा किसानों के अधिकारों और कृषि कारोबार की रक्षा के लिए आवाज उठाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।