Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Women from Satgata village in Lalitpur protested at the tehsil office demanding the removal of a country liquor shop.
{"_id":"69d120ee005241dfc806c07c","slug":"video-women-from-satgata-village-in-lalitpur-protested-at-the-tehsil-office-demanding-the-removal-of-a-country-liquor-shop-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर के ग्राम सतगता की महिलाओं ने देशी शराब दुकान हटवाने को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर के ग्राम सतगता की महिलाओं ने देशी शराब दुकान हटवाने को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन
ब्लॉक जखौरा के ग्राम सतगता में देशी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें संचालित शराब की दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे 6 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। महिलाओं ने पत्र में बताया गया कि गांव के बीचों-बीच स्थित देशी शराब की दुकान के कारण सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आरोप है कि अत्यधिक शराब सेवन से कई परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। नशे में लोग आए दिन झगड़ा-फसाद करते हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में कुछ लोग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और छींटाकशी करते हैं, जिससे उनका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शीघ्र ही शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र पर किरन, गनेश कुंवर, गीता,अर्चना, ममता, रूपवती, गोरा, सुषमा आदि के हस्ताक्षर बताए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।