{"_id":"6aaee8f35be65f7af106fb89","slug":"allegation-roads-dug-up-one-and-a-half-years-ago-have-not-been-repaired-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-163456-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : डेढ़ वर्ष से खुदी सड़कों की नहीं कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : डेढ़ वर्ष से खुदी सड़कों की नहीं कराई मरम्मत
विज्ञापन
ललितपुर। अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत एक साल से अधिक समय से नहीं हुई है। इससे गांधीनगर द्वितीय वार्ड नंबर 4 के निवासियों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। इस संबंध में सभासद पुष्पा अरविंद राजा ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा है।
ज्ञापन में उन्होंने बदहाल सड़कों को तुरंत दुरुस्त कराने की मांग की है। सभासद ने बताया कि उनके वार्ड में लगभग डेढ़ वर्ष पहले अमृत योजना के तहत सड़कें खोदी गई थीं। पाइप लाइन डालने के बाद ठेकेदार सड़कों की मरम्मत करना भूल गए हैं। कई स्थानों पर नलों के कनेक्शन भी नहीं किए गए हैं। जिन्हें कनेक्शन दिए गए हैं, उनमें टोंटी नहीं लगाई गई है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। कुछ सड़कों की मरम्मत की गई थी, लेकिन वे बरसात में उखड़ गईं।
इस दौरान ऋषि राजा, हरीदास कुशवाहा, द्वारिका साहू, मनीष साहू, अक्षय, भूपेंद्र सिंह, उमाशंकर, नमन साहू, मुकेश,भोगीराम साहू सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।