Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Video of a clash involving sticks and clubs between two groups goes viral; dispute arose over a cattle deal at the livestock market.
{"_id":"6a43c0cc2099a9e761099929","slug":"video-video-of-a-clash-involving-sticks-and-clubs-between-two-groups-goes-viral-dispute-arose-over-a-cattle-deal-at-the-livestock-market-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे का वीडियो वायरल, पशु बाजार में मवेशी के सौदे को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे का वीडियो वायरल, पशु बाजार में मवेशी के सौदे को लेकर हुआ विवाद
कस्बा महरौनी क्षेत्र में सोमवार को लगने वाले पशु बाजार में गाय के एक पुराने सौदे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लगे पशु बाजार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से करीब 35 हजार रुपये में एक गाय खरीदी थी। इसी गाय को वापस करने को लेकर सोमवार को बाजार में दोनों पक्षों के बीच पहले तो कहासुनी और बहस हुई। इसके कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बीच बजार में लाठी-डंडे चलने से लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। सूचना पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। दोनों ही पक्ष तहसील महरौनी के ग्राम दिदौरा के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।