{"_id":"6ab02e0e30eacbb0a80506b7","slug":"traffic-challenges-increase-following-the-removal-of-vehicles-from-the-railway-station-premises-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163530-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र से वाहनों को हटाने से बढ़ी यातायात की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र से वाहनों को हटाने से बढ़ी यातायात की चुनौती
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में अव्यवस्था के कारण बीते रोज टेंपो, कार और बसों को नो-पार्किंग से हटाया गया। इससे स्टेशन तिराहा से सपा कार्यालय की ओर जाम लगा रहा जिससे सवारियां परेशान रहीं। रविवार दोपहर आनंदपुर से लौटी बसों द्वारा सड़क पर सवारियां उतारने से भी जाम लगा और स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील में स्थित आनंदपुर धाम में 100वां अवतरण दिवस महोत्सव चल रहा है। यह महोत्सव 17 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक आयोजित होना था, जिसमें 20 सितंबर को मुख्य आयोजन था। शनिवार तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से ललितपुर पहुंचे और फिर कारों व बसों से आनंदपुर रवाना हुए। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पुलिस आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र से सभी व्यवसायिक वाहनों को बाहर कर दिया था। इससे आनंदपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को वाहन ढूंढने के लिए कई सौ मीटर तक पैदल चलना पड़ा। रविवार को भी आरपीएफ ने किसी भी व्यवसायिक वाहन को रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया। आनंदपुर में मुख्य आयोजन के बाद श्रद्धालु वापस लौटकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में प्रवेश बंद होने से वाहन सड़कों पर ही श्रद्धालुओं को उतारने लगे। इससे रेलवे स्टेशन तिराहा के पहले वाहनों का लंबा जाम लग गया।
00000000000
यात्रियों की परेशानी
रेल यात्रियों को कई सौ मीटर दूर उतरकर पैदल ही रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ा। जाम लगने से सड़कों पर यातायात और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। रविवार दोपहर बाद आनंदपुर से लौटने वाली बसों सहित अन्य वाहन सड़क पर खड़े कर सवारियां उतारने लगे। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
00000000
आगामी चुनौतियां
यात्रियों के लौटने का सिलसिला अभी दो दिन और जारी रहने की संभावना है। वहीं, आनंदपुर में पांच अक्तूबर से भी एक बड़ा धार्मिक आयोजन होना है। इसके चलते अक्तूबर माह में भी यातायात की चुनौतियां बढ़ने की आशंका है। प्रशासन को इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
00000000
रेलवे स्टेशन के बाहर श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित किया जाएगा। इन्हें सड़क किनारे कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाए रखना है। इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस और यातायात अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।-हेमंत पटेल, उपजिलाधिकारी सदर।