फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Captured the art, culture, and wildlife of Devgarh on camera.

Lalitpur News: देवगढ़ की कला, संस्कृति और वन्यजीवों को कैमरे में उतारा

Mon, 21 Sep 2026 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Captured the art, culture, and wildlife of Devgarh on camera.
ललितपुर। बुंदेलखंड के ललितपुर स्थित ऐतिहासिक देवगढ़ की कला, शिल्पकारी और वन्यजीवों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘देवगढ़ : शिल्पकारी एवं वन्यजीव’ यूट्यूब पर रिलीज हो गई है। राम बुंदेला ने इसका निर्देशन किया है। डॉक्यूमेंट्री में देवगढ़ की ऐतिहासिक विरासत के साथ यहां की प्राकृतिक संपदा और वन्य जीवों को भी करीब से दिखाया गया है।
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मुरारी लाल जैन के शोध पर आधारित है। इसका लेखन फिल्म अभिनेता आरिफ शहडोली ने किया है, जबकि छायांकन विनीत सिंह ने किया है। फिल्म में देवगढ़ की बारीक से बारीक छवियों को कैमरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन


दुर्गम स्थानों पर जाकर की शूटिंग
निर्देशक राम बुंदेला अपने कैमरामैन के साथ देवगढ़ के ऐसे दुर्गम स्थानों तक पहुंचे, जहां सामान्य तौर पर पहुंचना आसान नहीं है। शूटिंग के दौरान वन्य जीवों को कैमरे में कैद करने के कई रोमांचक अनुभव भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेला बताते हैं कि एक बार टीम मगरमच्छ की शूटिंग कर रही थी। मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए पानी के किनारे आया था। अचानक उसने पानी में छलांग लगा दी। इससे नाव के साथ कैमरा भी हिल गया और कुछ क्षण के लिए शूटिंग टीम की सांसें थम गईं।


बौद्ध, जैन और सनातन संस्कृति का संगम
देवगढ़ बौद्ध, जैन और सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत को समेटे हुए है। यहां गुप्तकाल में निर्मित दशावतार मंदिर ऐतिहासिक और स्थापत्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसकी कला और स्थापत्य को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक देवगढ़ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed