फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of a young man found hanging from a ceiling fan in the room using a dupatta as a noose.

Lalitpur News: कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a ceiling fan in the room using a dupatta as a noose.
ललितपुर। कमरे के अंदर छत के कुंदे पर लगे पंखे से दुपट्टे के फंदे पर 24 वर्षीय पवन उर्फ भोला निवासी मोहल्ला क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने शराब के नशे में आत्महत्या करने की बात कही। मृतक के पिता वीरेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र पवन उर्फ भोला शराब पीता था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। रविवार की दोपहर को पवन नशे में घर आया और कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद जब वे कमरे में गए तो वहां छत के कुंदे पर लगे पंखे से दुपट्टे के फंदे पर वह लटकता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-दो बहनों में तीसरे नंबर का था। सीओ अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed