फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Threats over video against drugs Sunam youth consumes poison admit

नशे पर वीडियो से छिड़ा संग्राम: प्रताड़ना से तंग युवक ने की जान देने की कोशिश, सरपंच पर केस से उबला गांव

Mon, 21 Sep 2026 01:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Mon, 21 Sep 2026 01:08 PM IST
सार

सुनाम के गांव नमोल से सोमवार को पंजाब की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया। गांव के एक व्यक्ति ने नशे पर वीडियो बनाने के बाद प्रताड़ना का आरोप लगाकर जान देने की कोशिश की। वहीं सरपंच पर केस दर्ज होने के बाद ग्रामीण उसके समर्थन में आ गए। पूरे मामले में सियासत भी गरमा गई है।  

विज्ञापन
Threats over video against drugs Sunam youth consumes poison admit
सुनाम में जग्गा सिंह ने की सुसाइड की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित उत्पीड़न व पुलिस सुनवाई न होने से आहत होकर जहरीली वस्तु निगलने का मामला गहरा गया है। 
विज्ञापन


पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। 

इस घटना के बाद एक ओर पुलिस ने पीड़ित की पत्नी के बयानों के आधार पर गांव के सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, तो दूसरी ओर ग्रामीण सरपंच के समर्थन में लामबंद हो गए हैं। इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप: घर में घुसकर की मारपीट 
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित जग्गा सिंह ने बताया कि उसने इलाके में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अतीत में खुद नशे का आदी रह चुका है। पीड़ित का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद गांव का सरपंच और उसके साथी उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दीं। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




'पुलिस की ढिलाई से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम'
जग्गा सिंह ने वीडियो में रोते हुए बताया कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार मिल रही धमकियों और पुलिस के ढुलमुल रवैये से आहत होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

ग्रामीणों का दावा: आरोप बेबुनियाद 
दूसरी तरफ, गांव नमोल में ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि जग्गा सिंह खुद नशे का आदी है और नशा बेचने का काम करता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और गांव में नशा बंद करवाने का प्रयास करने वालों पर मामला दर्ज करना पूरी तरह अनुचित है।

एसएचओ योगेश गर्ग ने बताया कि पीड़ित जग्गा सिंह की पत्नी के बयान पर नमोल गांव के सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस निष्पक्षता से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
मामले पर गरमाई सियासत
घटनाक्रम के सामने आने के बाद पंजाब के मुख्य विपक्षी दलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला व राजिंदर दीपा ने सरकार को घेरते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के वरिष्ठ नेता दामन बाजवा समेत अन्य नेताओं ने इस मुद्दे को उठाकर पुलिस प्रशासन से सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल गांव में तनाव व असमंजस की स्थिति है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed