{"_id":"6a6f4fde581813294701be4a","slug":"video-procession-of-kanwariyas-on-the-streets-of-gola-echoing-chants-of-mahadev-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur News: 'छोटी काशी' गोला में सड़कों पर कांवड़ियों का रेला, महादेव के जयकारों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur News: 'छोटी काशी' गोला में सड़कों पर कांवड़ियों का रेला, महादेव के जयकारों की गूंज
लखीमपुर खीरी में सावन के सोमवार से पहले छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जिलेभर से शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार को सुबह से ही गांवों, कस्बों और आसपास के जिलों से कांवड़ियों के जत्थे गोला की ओर रवाना होते रहे। गोला रोड हाईवे पर दिनभर भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों की लंबी कतारें दिखाई दीं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल भी कांवड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय हो गया। रास्ते भर कांवड़िये भजन-कीर्तन करते और नाचते-गाते हुए छोटी काशी गोला की ओर बढ़ते नजर आए। कांवड़ यात्रा में युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों की भी भागीदारी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।