{"_id":"6aedec26dffea0bd330fb8c9","slug":"video-on-dhanteras-the-sp-conducted-a-foot-march-along-with-a-police-team-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर एसपी ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर एसपी ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल मार्च
लखीमपुर खीरी। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति न बनने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीओ सिटी महक शर्मा और सीओ ट्रैफिक अभिमन्यु त्रिपाठी समेत शहर की विभिन्न पुलिस चौकियों की पुलिस टीम पैदल मार्च में शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने मेन रोड, सराफा बाजार, संकटा देवी बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।
एसपी और सीओ ट्रैफिक ने बाजारों में उमड़ रही भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि कहीं वाहनों के कारण जाम की स्थिति तो नहीं बन रही है। त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।