{"_id":"6a9fed4d7828fd319f0a52b7","slug":"video-middlemen-are-profiting-while-banana-farmers-face-exploitation-in-lakhimpur-kheri-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बिचौलिये उठा रहे फायदा, केला किसानों का हो रहा शोषण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: बिचौलिये उठा रहे फायदा, केला किसानों का हो रहा शोषण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 08 Sep 2026 04:41 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को केला बिचौलियों पर शोषण और जीएसटी चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। किसानों का आरोप है कि बिचौलिए उनसे 600 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल केला खरीदते हैं। यही केला वे व्यापारियों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल में बेचते हैं। इससे किसानों का शोषण हो रहा है और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। दलाल धौरहरा तहसील तिराहा, सिसैया चौराहा सहित कई गांवों में सक्रिय हैं। ये बिचौलिए व्यापारियों को सीधे किसानों तक पहुंचने से भी रोकते हैं। राजू शुक्ला, अलीम खान समेत कई किसानों ने उपजिलाधिकारी से बिचौलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इससे किसानों का शोषण रोका जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।