{"_id":"6a9f05c17bfcb8d4de0030c7","slug":"seven-suspects-detained-in-the-dhakhwa-temple-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184354-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ढखवा मंदिर प्रकरण में सात संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ढखवा मंदिर प्रकरण में सात संदिग्ध हिरासत में
Tue, 08 Sep 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेवागंज/फूलबेहड़। गांव ढखवा के शिव मंदिर प्रकरण में फूलबेहड़ पुलिस ने दूसरे समुदाय के सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
शनिवार को गांव के शिव मंदिर में आरती के समय जूता-चप्पल पहनकर घुसने, व्यवधान डालने और श्रद्धालुओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए गांव की महिलाओं और पुरुषों ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने शुरुआत में मामला दो युवकों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर गाली-गलौज से जुड़ा बताया।
विज्ञापन
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक जन्माष्टमी के दिन ही कुछ विवाद की बात सामने आई थी। पुलिस के ढुलमुल रवैये से श्रद्धालुओं में रोष था। रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के पहुंचने पर मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
आनन-फानन दूसरे समुदाय के सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।