फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan's team became the overall champion by winning three titles

Lakhimpur Kheri News: तीन खिताब अपने नाम कर ऑलओवर चैंपियन बनी निघासन की टीम

Tue, 08 Sep 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nighasan's team became the overall champion by winning three titles
श्री कृष्ण जन्माष्टमी खेल प्रतियोगिता में निघासन की यूथ कबड्डी एकेडमी का रहा दबदबा ट्रॉफी के सा
निघासन। प्राचीन ठाकुरद्वारा श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चार वर्गों में हुए मुकाबलों में एकेडमी की टीम ने तीन में पहला स्थान हासिल किया, जबकि एक में उपविजेता रही। इसी प्रदर्शन के आधार पर यूथ कबड्डी एकेडमी को प्रतियोगिता का ऑलओवर चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

बालिका अंडर-14 वर्ग में यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन विजेता रही। आर इंडियन पब्लिक स्कूल झंडी दूसरे और गोल्डन फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पलिया तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका सीनियर वर्ग में भी यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन ने पहला स्थान हासिल किया। चौहान कबड्डी एकेडमी ओयल दूसरे और गोल्डन फ्लावर हाई सेकेंडरी स्कूल पलिया तीसरे स्थान पर रहा।
बालक अंडर-17 वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सीतापुर विजेता रहा। यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन दूसरे और यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-20 बालक वर्ग में यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन विजेता रही। तंबौर कबड्डी एकेडमी दूसरे और आर इंडियन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में छह, बालिका अंडर-17 में आठ, बालक अंडर-17 में 16 और बालक अंडर-20 वर्ग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंदिर के महंत राजेंद्र मिश्र, विजय मिश्र, राजेश मिश्र, अनिल पांडे, समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता और अंशुल दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed