{"_id":"6ad0ce0aa8579e75330b1ccf","slug":"video-maha-aarti-of-goddess-durga-amidst-the-festive-fervor-of-garba-dandiya-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गरबा-डांडिया की धूम के बीच मां दुर्गा की महाआरती, भक्ति से सराबोर हुए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गरबा-डांडिया की धूम के बीच मां दुर्गा की महाआरती, भक्ति से सराबोर हुए शहरवासी
Mukesh Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:28 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था ‘अध्यात्म की ओर’ की ओर से बृहस्पतिवार को नई बस्ती में शेखर परिवार के आवास पर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती, कन्या पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गरबा-डांडिया ने भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा रहीं। संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर, सह-संस्थापक रति शेखर और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया। नन्हीं कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और उपहार व भोग अर्पित किए गए। संस्था की कार्यकारिणी सदस्य शालू गुप्ता ने गरबा के महत्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव में बालिकाओं रिद्धिमा शेखर, सेज मजूमदार और काशवी टंडन ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और देवी स्तुतियों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और सदस्यों ने गरबा व डांडिया रास में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति संगीत की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों ने समारोह में उत्साह भर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।