फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' organization begins Satyagraha for four demands including sugarcane payment

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान समेत चार मांगों के लिए किसान संगठन का सत्याग्रह शुरू

Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers' organization begins Satyagraha for four demands including sugarcane payment
किसानों के धरने पर बोलते प्रदेश अध्यक्ष। स्रोत : संगठन
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के बकाया गन्ना भुगतान समेत चार मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। संगठन की मांगों में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने तथा बाघ, तेंदुआ, हाथी, सूअर और छुट्टा पशुओं से किसानों व फसलों की सुरक्षा शामिल है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन पिछले सत्र का करोड़ों रुपये का भुगतान अब तक बकाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने गन्ना भुगतान पर ब्याज देने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद चीनी मिलों ने ब्याज नहीं दिया और अवमानना की कार्रवाई भी नहीं हुई।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे बजाज मिल के गन्ना प्रबंधक पीएस चतुर्वेदी और कारखाना प्रबंधक अजीत तिवारी के सामने किसानों ने आधा भुगतान यानी 100 करोड़ रुपये तत्काल और शेष राशि दीपावली से पहले देने की मांग रखी। किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिवदयाल वर्मा, संतोष सिंह भदौरिया, डेलीगेट अनिल कुमार, राधेश्याम, राजेश कुमार और जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed