{"_id":"6ad11b7c4b1e16410c07d8d5","slug":"advocates-stage-protest-over-chaos-in-revenue-courts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187571-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजस्व न्यायालयों की अव्यवस्था पर धरने पर बैठे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजस्व न्यायालयों की अव्यवस्था पर धरने पर बैठे अधिवक्ता
Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोला तहसील परिसर में धरने पर बैठे अधिवक्ता। स्रोत: संगठन
गोला गोकर्णनाथ। राजस्व न्यायालयों में अव्यवस्था और पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को धरना शुरू कर दिया। बार संघ अध्यक्ष रामकुमार गौतम और महामंत्री संदीप अवस्थी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने समयबद्ध निस्तारण समेत कई मांगें उठाईं।
अधिवक्ताओं ने धारा 38 की पत्रावलियों का एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने, पावर ऑफ अटॉर्नी और पूर्व के बैनामों के आधार पर नामांतरण करने की मांग की। उन्होंने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की सप्ताह में एक दिन अधिवक्ताओं के कार्य के लिए तहसील परिसर में उपस्थिति सुनिश्चित करने, न्यायालयों का समय निर्धारित करने और सभी तहसील न्यायालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए अधिकारियों से आदेश जारी करने की भी मांग की।
महामंत्री संदीप अवस्थी ने बताया कि अधिवक्ताओं की सहमति से ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राजीव मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, जगवीर सिंह भदौरिया, नरेश सिंह तोमर, सुरेश चंद्र गुप्ता, अरुण दीक्षित, राकेश त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, रमेश वर्मा, महेंद्र शुक्ला, रमेश कश्यप, विमल वर्मा और संजय वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।