{"_id":"6ad11b4d40739962c607e33d","slug":"e-rickshaw-overturns-in-drain-passersby-rescue-passengers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187557-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा नाले में पलटा, राहगीरों ने यात्रियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा नाले में पलटा, राहगीरों ने यात्रियों को बचाया
Thu, 15 Oct 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। शेखनपुरवा बाजार के पास सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में गिरी सभी सवारियों को बाहर निकाला। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा बच गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक रंजीतगंज चौराहे से सवारियां लेकर शेखनपुरवा की ओर आ रहा था। आरोप है कि चालक नशे में था। बाजार के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। संवाद
-- -
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल
पसगवां। उचौलिया थाना क्षेत्र के सेंडा गांव निवासी वीरपाल केला खरीदने ऑटो से मोहम्मदी जा रहे थे। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के बौधी गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। वीरपाल उछलकर सड़क पर गिर गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस से घायल को पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। संवाद
-- -
ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की गई जान
फरधान। मनिकापुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक चालक कृष्णा मिश्रा (निवासी उदयपुर महेवा, कोतवाली सदर) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ओयल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कृष्णा मिश्रा पुत्र शिवकृष्ण मिश्रा लखीमपुर की ओर से आ रहे थे। मनिकापुर तिराहे पर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद