{"_id":"6ad11d9685b82b41c00033ae","slug":"amidst-the-chants-mother-skandamata-was-asked-for-the-well-being-of-the-family-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187584-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जयकारों के बीच मां स्कंदमाता से मांगी परिवार की खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जयकारों के बीच मां स्कंदमाता से मांगी परिवार की खुशहाली
Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना के लिए शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। घंटे-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
शहर के बंकटा देवी और शीतला देवी मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की चहल-पहल रही। मान्यता है कि भगवान स्कंद कुमार की माता होने के कारण देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। भक्तों ने मां से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।