{"_id":"6a9abffef665088d990e8722","slug":"video-police-in-kasganj-arrested-two-cunning-individuals-with-counterfeit-notes-worth-one-lakh-rupees-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, 500 के नोट मेले में खपाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, 500 के नोट मेले में खपाने की थी तैयारी
कासगंज के सोरोंजी थाना पुलिस ने मेले और बाजार में नकली भारतीय मुद्रा खपाने आए दो शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 200 नकली नोट, दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों आरोपियों पर अलीगढ़, संभल, बदायूं समेत अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोरोंजी थाने के उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार देर रात गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सोरोंजी मेला ग्राउंड एंट्री पॉइंट तिराहे के पास दो व्यक्ति नकली नोट लेकर उन्हें मेले में चलाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी राजू निवासी सिकंदराबाद जिला बदायूं के पास से 50 हजार रुपये (500-500 के 100 नोट) और आरोपी गोविंद निवासी भगवंतपुर जिला कासगंज के पास से भी 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। जांच के दौरान बरामद सभी 200 नोटों पर केवल तीन सीरियल नंबर (8LW 930511, 3GF 258954 और 4DH 874624) ही बार-बार छपे पाए गए, साथ ही सुरक्षा धागा और छपाई की गुणवत्ता भी नकली पाई गई। आरोपियों के पास मौजूद दो मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं थी और एक पर पुलिस लिखा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेले की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर नकली नोट खपाने आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।