फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fraud of 53.75 lakh in the name of an educational trust

Kasganj News: एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर 53.75 लाख रुपये की ठगी

Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। राजस्थान के अलवर स्थित एक एजुकेशनल ट्रस्ट के दो पदाधिकारियों ने गंजडुंडवारा के एक कॉलेज प्रबंधन को झांसे में लेकर 53.75 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा में गांव अल्हैपुर निवासी अजय कुमार पुत्र फूल सिंह ने कोर्ट में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह गौतमबुद्ध कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। अजय कुमार और उनकी संस्था के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने शिक्षा क्षेत्र के विस्तार के लिए राजस्थान के अलवर जिले में स्थित मां गीता एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों मुस्तकीम बेसर और पूजा गौतम के साथ जनवरी 2025 में एक अनुबंध (एग्रीमेंट) किया था। एग्रीमेंट के तहत यह तय हुआ था कि कॉलेज से कराए जाने वाले प्रत्येक छात्र के एडमिशन के बदले ट्रस्ट उन्हें 15,000 रुपये प्रति छात्र इंसेंटिव देगा। साथ ही एडमिशन के समय प्रति छात्र 10,000 रुपये एडवांस जमा कराने की बात कही गई, जिसे बाद में इंसेंटिव के साथ लौटाने का भरोसा दिया गया था।
विज्ञापन

अनुबंध के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने करीब 219 विद्यार्थियों के दाखिले कराए। इसके एवज में उन्होंने राजस्थान की एजुकेशनल ट्रस्ट को 12,90,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम तथा 9 लाख रुपये नकद सौंपे। इस तरह उन्होंने कुल 21.90 लाख रुपये दे दिए। अनुबंध के मुताबिक, प्रति छात्र 10,000 रुपये एडवांस और 15,000 रुपये इंसेंटिव मिलाकर कुल 25,000 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से 54,75,000 रुपये की रकम बनती थी। आरोपियों ने इसमें से महज एक लाख रुपये वापस किए और शेष 53.75 लाख रुपये लौटाने में टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 16 मई 2026 को जब पीड़ित ने बाकी रकम मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। तब उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर गंजडुंडवारा थाने में पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम बेसर और पूजा गौतम निवासी गल्लेरिया मॉल जिला अलवर, राजस्थान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राजस्थान के एक एजुकेशनल ट्रस्ट के दो पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed