फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute arises after stones meant for temple construction break while children are playing with them.

Kasganj News: बच्चों से खेलते समय टूटे मंदिर निर्माण के लिए रखे पत्थर, विवाद

Sun, 06 Sep 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dispute arises after stones meant for temple construction break while children are playing with them.
फोटो 43 कासगंज की सूत की मंडी में निर्माण मंदिर पर जांच करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सूत की मंडी चौक स्थित शिव-हनुमान मंदिर के बाहर निर्माण के रखे मार्बल पत्थर क्षतिग्रस्त होने पर रविवार को विवाद हो गया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस टीम जांच करने पहुंची तो पता चला कि मंदिर निर्माण के लिए रखे गए पत्थर पास में ही खेल रहे तीन स्कूली बच्चों से अनजाने में गिरकर टूट गए थे। फिलहाल, व्यापारियों और बच्चों के परिजन के बीच समझौते के बाद विवाद खत्म हो गया।
विज्ञापन

सूत की मंडी निवासी विपिन गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने रविवार को सदर कोतवाली में मंदिर की निर्माण सामग्री क्षतिग्रस्त होने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल के पास स्थित पार्क में कुछ नाबालिग स्कूली बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों का हाथ लगने से वहां रखे मार्बल के पत्थर नीचे गिरकर टूट गए थे।
विज्ञापन


मामले की सच्चाई सामने आने के बाद व्यापारियों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए कार्रवाई न करने का फैसला लिया। व्यापारियों ने सदर कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें स्पष्ट किया गया कि वे बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली थी। जांच में बच्चों से नादानी में पत्थर गिरने की बात सामने आई। व्यापारियों ने बच्चों पर कार्रवाई न करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। फिलहाल, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed