फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Pain of Obstacles on the Path to Motherhood

Kasganj News: मां बनने की राह में गड्ढों का दर्द

Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Pain of Obstacles on the Path to Motherhood
फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद
कासगंज। अशोकनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को जाने वाली राह प्रसूताओं के दर्द को और बढ़ा रही है। सड़क में जगह-जगह हो चुके गहरे गड्ढों के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचने वाली प्रसूताओं को रास्ते भर तेज झटकों और हिचकोलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं के लिए जर्जर मार्ग का यह सफर किसी कड़ी परीक्षा से कम साबित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अशोकनगर सीएचसी को जाने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश के मौसम के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। एंबुलेंस चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। घर से अस्पताल तक का सफर पहले से ही संवेदनशील होता है, ऐसे में बदहाल सड़क प्रसूताओं की मुश्किलों को और बढ़ा दे रही है। उनके साथ तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----------------

ग्रामीणों में नाराजगी, मरम्मत की मांग
सीएचसी पर आई प्रसूताओं के तीमारदारों ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि प्रसूताओं और आपातकालीन मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना बेहद जरूरी होता है, लेकिन जर्जर रास्ता इसमें बाधा बनता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी जाने वाले मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
तीमारदारों की बात
बेटी के प्रसव कराने के लिए कासगंज सीएचसी आए थे। बेटी पहले ही काफी दर्द हो रहा होता है। ऊपर से खराब सड़क पर एंबुलेंस के झटके परेशानी और बढ़ा देते हैं। अस्पताल मार्ग के गडढों को सही कराना चाहिए। - परशुराम
-----
गढि़या से बहू को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर आए हैं। रास्ते में एंबुलेंस बार-बार ऊपर-नीचे हो रही थी। इससे उसकी प्रसव पीड़ा और बढ़ गई। रास्ते को ठीक कराना चाहिए। -मुंशी सिंह

------------------
क्या बोले एंबुलेंस चालक
खराब रास्ते से गर्भवती महिलाओं लेकर आना काफी मुश्किल होता है। सामान्य मरीज तो किसी तरह झटके सह लेते हैं लेकिन प्रसव पीड़ा वाली महिलाओं के लिए हर गड्ढा परेशानी बढ़ा देता है। प्रसव के लिए अस्पताल जल्दी पहुंचाने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार रास्ता देखकर ही रफ्तार बेहद कम करनी पड़ती है। - मोहित चौहान, एंबुलेंस चालक

फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद

फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद

फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद

फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद

फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद

फोटो 10 -परशुराम तीमादार। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed