{"_id":"6af5efbd621261c8110c44ad","slug":"video-woman-falls-into-the-gap-between-a-moving-train-and-the-platform-rpf-personnel-saves-her-life-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिर गई। ट्रेन के करीब तीन कोच उसके ऊपर से गुजर गए। इस दौरान आरपीएफ के उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने साहस दिखाते हुए ट्रेन के नीचे से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, उप निरीक्षक हेमराज मीणा ने यात्रियों को सतर्क करने के साथ एक अन्य महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका।
घटना गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर नौ पर ट्रेन संख्या 12566 के प्रस्थान के दौरान हुई। घायल महिला की पहचान कलावती देवी (पत्नी कमल राय), निवासी माधोपुर छता, शिवहर (बिहार) के रूप में हुई। आरपीएफ ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया। मौके पर मौजूद मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल अलका विश्वकर्मा समेत अन्य जवानों ने भी मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।