{"_id":"6af5f9c13993375e7008e70e","slug":"kanpur-man-accused-in-5-600-crore-cyber-fraud-arrested-while-working-as-a-manual-laborer-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 5600 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी पल्लेदारी करते गिरफ्तार, अवैध लेनदेन भी आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 5600 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी पल्लेदारी करते गिरफ्तार, अवैध लेनदेन भी आया सामने
Thu, 12 Nov 2026 11:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:16 PM IST
सार
आरोपी मोहम्मद आरिफ ने कक्षा चार तक की पढ़ाई की है। 49 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के आरोपी गम्मू खां हाता निवासी मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह पिता के साथ चकरपुर मंडी में पल्लेदारी करते धरा गया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कक्षा चार पास आरिफ ने तीन फर्जी फर्में भी खोली हैं जिनके तीन बैंक खातों में डेढ़ साल के भीतर 49 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन प्रकाश में आया है। इसके साथ ही एसबीआई से सवा करोड़ रुपये का लोन भी कराया था।
सीपी ने बताया कि 12 सितंबर को साइबर क्राइम टीम ने 5600 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े गिरोह का खुलासा करते हुए बेकनगंज के तलाक महल निवासी सरगना शाहजेब वारिस व चमनगंज निवासी सलमान को गिरफ्तार किया था जबकि गिरोह के साथी इखलाख व आमिर को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया था। आरोपियों ने देश भर के करीब दो हजार लोगों से 5600 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की थी। मामले में मो. आरिफ, एहतेशाम हुसैन, शाहवेज इलाही, मो. मुजम्मिल, मो. अनस, अर्सलान, आमिर समेत 10 से अधिक लोगों के नाम सामने आए थे। हाल ही में जीएसटी की ओर से उन्हें कुछ फर्मों की सूची मिली है जिन पर प्राथमिकी होनी है। उनमें पकड़े गए आरिफ की भी तीन फर्में शामिल हैं। इन फर्मोंं के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर भी चार शिकायतें दर्ज हैं।

Trending Videos
वहीं, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आरिफ ने बताया कि वह छह साल से दुबई के अलैल में रहकर सिलाई का काम कर रहा था। एक साल पहले ही कानपुर आया था। भांजे मो. फैजान ने ही उसकी मुलाकात गिरोह के सरगना वारिस से कराई थी। इसके बाद ही एमए इंटरप्राइजेज और एमए ट्रेडर्स और एक अन्य फर्जी फर्में और इनके करंट अकाउंट खुलवाए। इन्हीं में से एक खाते में फर्जी दस्तावेजों के जरिये सवा करोड़ का लोन एसबीआई की बिहराना रोड शाखा से कराया था।
आरिफ के मुताबिक, उसे आज तक सस्ते से मोबाइल के अलावा और कुछ नहीं मिला। लोन और ठगी की रकम किसके पास, कब और कहां गई उसे नहीं पता। वह तो एहतिशाम हुसैन के कोयलानगर स्थित कबाड़ के गोदाम में आठ हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी कर चुका है। बताया कि तीनों बैंक खातों का संचालन सरगना वारिस ही करता है। उसने बैंक में लिंक मोबाइल नंबर भी ले लिया था।

इस तरह से गिरोह करता है ठगी
5600 करोड़ की ठगी के गिरोह से जुड़े शातिर लोगों को निवेश में अधिक लाभ का झांसा, डिजिटल अरेस्ट समेत अन्य तरीकों से ठगते हैं। ठगी की रकम ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने 77 स्लाटर हाउस व स्क्रैप ट्रेडिंग बोगस फर्में बना रखी हैं। कुछ रकम ऑनलाइन गेम व क्रिकेट मैचों में सट्टा जीतने वालों के बैंक खातों व मर्चेंट खातों में भेजी जाती है। जांच में आरोपियों का हवाला कनेक्शन भी सामने आया है। गिरोह ने देश के 18 राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा है। इसके साथ ही दुबई और थाईलैंड तक के साइबर ठगों से इनका नेटवर्क जुड़ा है। सीपी ने बताया कि पुलिस साइबर ठग सुल्तान मिर्जा की भी घेराबंदी कर रही है।