Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Railway administration dismisses reports of 33 passengers being injured in the Chauri Chaura incident

यूपी: चौरीचौरा हादसे में 33 यात्रियों के चोटिल होने की चर्चा को रेलवे प्रशासन ने बताया गलत, कही ये बात

Thu, 12 Nov 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 12 Nov 2026 09:26 PM IST
सार

Kanpur News: चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतर गए थे। जिसके बाद 33 यात्रियों के चोटिल होने की चर्चा हो रही थी। जिसे रेलवे प्रशासन ने गलत बताया।

विज्ञापन
UP: Railway administration dismisses reports of 33 passengers being injured in the Chauri Chaura incident
कानपुर रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने के बाद 33 यात्रियों के चोटिल होने की चर्चा को रेलवे प्रशासन ने खारिज किया है। उत्तर मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि हादसे में किसी भी यात्री के चोटिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर चार सदस्यीय उच्चस्तरीय बहुविभागीय कमेटी गठित की गई है। घटना के बाद से ही जनसंपर्क अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों पर लगातार सूचनाएं साझा की जा रही थीं। डाॅ. शिवम शर्मा का दावा है कि हादसे से प्रभावित चारों एसी कोचों के यात्रियों को आगे की यात्रा कराने के लिए 10 कोच की विशेष ट्रेन चलाई गई थी। यात्रियों को बेडिंग, स्नैक्स, भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें भी उपलब्ध कराई गईं। यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल व्यवस्थाएं की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed