{"_id":"6af59ca1253cc3670200c243","slug":"video-district-agriculture-officer-inspected-government-agricultural-seed-store-in-raebareli-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय कृषि बीज भंडार का किया निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय कृषि बीज भंडार का किया निरीक्षण, दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित
रायबरेली में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को राजकीय कृषि बीज भंडार, छतोह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जांच में ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आजाद कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार मौर्य अनुपस्थित मिले।
जिला कृषि अधिकारी ने बीज भंडार प्रभारी भगवानदीन को ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को जल्द गेहूं का बीज वितरण का निर्देश दिया। कहा कि जिन किसानों ने बुकिंग कराई है, लेकिन बीज लेने नहीं पहुंचे, तो उन्हें फोन करके बुलाया जाए। निरीक्षण के दौरान किसान अतीक अहमद, अतुल सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, नन्हे यादव ने गेहूं के बीज की मांग की। जिला कृषि अधिकारी ने उनसे ऑनलाइन बुकिंग का प्रमाण मांगा। किसान बुकिंग का कागज नहीं दिखा सके।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पहले उन्हीं किसानों को बीज मिलेगा, जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। किसान नेता सदाशिव पांडेय ने निजी दुकानों पर डीएपी और एनपीके खाद निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत की। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने परैया नमकसार पहुंचे। वहां उन्होंने खाद-बीज की अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।