{"_id":"6af59ba5c8996e0e1105ea7a","slug":"video-former-mla-ashok-singh-complains-of-being-tagged-in-an-objectionable-post-in-raebareli-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में पूर्व विधायक अशोक सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट में टैग किए जाने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में पूर्व विधायक अशोक सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट में टैग किए जाने की शिकायत की
रायबरेली में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट में टैग किए जाने की शिकायत की। शिकायती पत्र में बताया गया कि 11 नवंबर 2026 से 'विकास सिंह' नाम के अकाउंट से अशोभनीय पोस्ट प्रकाशित की गई। आरोप है कि पोस्ट में उनका नाम जोड़कर टैग किया गया, जिससे उनका कोई संबंध नहीं। पूर्व विधायक का कहना है कि महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से साइबर सेल द्वारा अकाउंट संचालक की पहचान, पोस्ट की तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की। बिना अनुमति टैग करने के उद्देश्य की जांच कर कानूनी कार्रवाई की अपील की गई है। उनका उद्देश्य निर्दोष को परेशान करना नहीं, बल्कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।