Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four-member committee to investigate Chauri Chaura train incident

कानपुर रेल हादसा: चौरीचौरा ट्रेन हादसे की चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, पाैने 11 घंटे बाद ट्रैक बहाल

Thu, 12 Nov 2026 09:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 12 Nov 2026 09:34 PM IST
सार

Kanpur News: बृहस्पतिवार सुबह 3:50 बजे ट्रैक से कोच हटाए जा सके। बुधवार शाम 5:05 बजे हादसा हुआ था। कैरेज एंड वैगन विभाग की ओर से कोचों के रखरखाव से जुड़े दस्तावेज की भी जांच होगी।

विज्ञापन
Kanpur: Four-member committee to investigate Chauri Chaura train incident
चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को चौरीचौरा ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले की जांच चार सदस्यीय टीम करेगी। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय ने चार सदस्यीय जेएजी स्तर की बहु-विभागीय कमेटी गठित की है। कमेटी में संरक्षा, यांत्रिक, विद्युत (परिचालन) और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, करीब पाैने 11 घंटे बाद कोचों को पटरी से हटाकर प्लेटफार्म नंबर सात से यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस बुधवार शाम 5:03 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना हुई। स्टेशन से महज दो मिनट आगे बढ़ने पर इसके चार एसी कोच बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई थीं। इन कोचों में करीब 301 यात्री सवार थे। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पाैने 11 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह 3:50 बजे चारों प्रभावित कोचों को पटरी से हटाया जा सका। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर सात से रेल यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Four-member committee to investigate Chauri Chaura train incident
चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि कैरेज एंड वैगन विभाग की ओर से कोचों के रखरखाव से जुड़े दस्तावेज की भी जांच होगी। ट्रेन की प्राथमिक रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ हो सकती है। प्रभावित एसी कोचों के यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई थी। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असल वजह सामने आएगी।

 
विज्ञापन

Kanpur: Four-member committee to investigate Chauri Chaura train incident
रेल हादसे के बाद पटरी से उतरा पहिया - फोटो : अमर उजाला
एसी और स्लीपर के किराये का अंतर होगा वापस, 72 घंटे में करना होगा आवेदन
हादसे के बाद चारों एसी कोचों के यात्रियों को आगे की यात्रा स्लीपर कोचों से कराई गई। एसी का टिकट लेने के बावजूद स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों को किराये का अंतर वापस किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 72 घंटे के भीतर आवेदन करना होगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक एसी और स्लीपर श्रेणी के किराये का अंतर निकालकर शेष धनराशि लौटाई जाएगी।

 
विज्ञापन

Kanpur: Four-member committee to investigate Chauri Chaura train incident
ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
चौरीचौरा 58 मिनट लेट पहुंची गोरखपुर, स्पेशल ट्रेन सवा दो घंटे देर
हादसे के बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस करीब दो घंटे 57 मिनट तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। रात आठ बजे ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। बृहस्पतिवार सुबह 7:07 बजे यह 58 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं, अन्य यात्रियों के लिए रात नौ बजे चलाई गई 10 कोच की स्पेशल ट्रेन को सुबह नौ बजे तक गोरखपुर पहुंचना था लेकिन वह करीब 11:15 बजे पहुंची। यात्री गोविंद के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन अहिल्यापुर स्टेशन पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। इसके बाद भी यात्रियों को गोरखपुर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। ऐसे में हादसे के बाद यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन भी देरी का शिकार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed