{"_id":"6a1b11eeab57c7967c0b1ffe","slug":"video-truck-narrowly-escapes-falling-into-deep-trench-while-crossing-closed-dilapidated-bridge-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बंद जर्जर पुल से गुजर रहा ट्रक धंसा, 30 फीट गहरी खंती में गिरने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बंद जर्जर पुल से गुजर रहा ट्रक धंसा, 30 फीट गहरी खंती में गिरने से बचा
भीतरगांव ब्लॉक के सचौली गांव में पांडु नदी पर बने जर्जर पुल पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। पुल बंद होने के बावजूद उस पर से गुजरने की कोशिश कर रहा एक ट्रक मिट्टी धंसने के कारण 30 फीट गहरी खंती में गिरते-गिरते बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पांडु नदी पर बना यह पुल काफी समय से जर्जर अवस्था में है। करीब एक माह पहले प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी थी। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर चोरी-छिपे पुल का उपयोग कर रहे हैं।
शनिवार को एक ट्रक चालक ने भी बंद पुल से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान पुल के पास की मिट्टी अचानक धंस गई और ट्रक असंतुलित होकर खंती की ओर झुक गया। हालांकि चालक ने किसी तरह वाहन को संभाल लिया, जिससे ट्रक गहरी खंती में गिरने से बच गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ट्रक खंती में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।